पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का निधन
चंडीगढ़, शनिवार, 16 जुलाई 2022। पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह काहलों का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। काहलों 79 वर्ष के थे। वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया कि काहलों का अंतिम संस्कार 17 जुलाई को गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां के पास दादूजोध गांव में किया जाएगा।
काहलों 1997 से 2002 तक शिअद सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे। वह 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा अध्यक्ष रहे। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने काहलों के निधन पर शोक व्यक्त किया। बादल ने ट्वीट किया, ”वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एस. निर्मल सिंह जी काहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। काहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मैं काहलों के परिवार के साथ खड़ा हूं।”
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
