पूर्व इसरो अध्यक्ष नारायण हेल्थ सिटी में भर्ती
बेंगलुरु, मंगलवार, 11 जुलाई 2023। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ के कस्तूरीरंगन को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए नारायण हेल्थ सिटी में भर्ती कराया गया है। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज की ओर से मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि डॉ कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच जारी है और डॉक्टरों की एक बहु-विषयक टीम उनकी बारीकी से निगरानी और इलाज कर रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि राज्य और केंद्र सरका डॉ कस्तूरीरंगन के स्वास्थ्य एवं उपचार पर कड़ी नजर रखे हुए हैँ। डॉ. कस्तूरीरंगन को कथित तौर पर श्रीलंका में दिल का दौरा पड़ा और आगे के इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से बेंगलुरु लाया गया है।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
