अंग प्रत्यारोपण की फ़र्ज़ी एनओसी जारी करने के मामले में दो लोगों को पकड़ा
जयपुर, सोमवार, 01 अप्रैल 2024। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजधानी जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह एवं ईएचसीसी अस्पताल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर अनिल जोशी को अंग प्रत्यारोपण की फ़र्ज़ी एनओसी जारी करने के मामले में पकड़ा है। ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ब्यूरो टीम ने रविवार देर रात इन दोनों को एनओसी के बदले रिश्वत लेनदेन करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। इनसे 70 हजार रुपये तथा तीन फ़र्जी एनओसी भी बरामद की गई हैं।
एसएमएस अस्पताल के उच्च प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्यूरो को सूत्र सूचना देकर अंदेशा ज़ाहिर किया गया कि चिकित्सालय में पदस्थापित किसी कार्मिक द्वारा अंग प्रत्यारोपण के फ़र्ज़ी एनओसी सर्टिफिकेट्स बिना कमेटी की बैठक के जारी किए जा रहे हैं जो कि गठित समिति द्वारा अधिकृत नहीं किए गए हैं। इसके बाद एसीबी द्वारा संदिग्ध अधिकारी की पहचान की गई तथा सूचना का सत्यापन किया गया और श्री गौरव सिंह एवं श्री जोशी को एनओसी के बदले रिश्वत लेनदेन करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। प्रारंभिक अनुसंधान में इस बात की पुष्टि हुई कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह द्वारा गत कुछ महीनों में समिति के सदस्यों के फ़र्जी हस्ताक्षर करते हुए एनओसी बनाकर विभिन्न अस्पतालों को रिश्वत के बदले जारी की गई हैं। प्रकरण में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछताछ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ...
-
तमिलनाडु: अरुणाचलेश्वर मंदिर को दान में मिले 5.06 करोड़ रुपये, 160 ग्राम सोना
चेन्नई, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। तमिलनाडु के तिरुवण्णामलै स्थि ...
-
अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोहों का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को ...
