अमेठी में किशोरी लाल ने पर्चा भरा, प्रियंका ने मांगा जीत का आशीर्वाद
अमेठी, शुक्रवार, 03 मई 2024। हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। शर्मा ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने आज सुबह ही श्री शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था हालांकि वह गुरुवार को ही अमेठी आ गये थे और रोड शो की अनुमति भी जिला प्रशासन से ले ली थी मगर कयास लगाये जा रहे थे कि इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी का सामना करेंगे।
आज दोपहर अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री शर्मा की जीत के लिये अमेठी की जनता से अपील की। उन्होने नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत भी शामिल हुए। श्रीमती वाड्रा ने नामांकन सभा को संबोधित करते हुये कहा ''हम यह चुनाव आपके लिए लड़ रहे हैं। हम आपके साथ खड़े हैं । आज तीन मई है और आज से चुनाव तक हम आपके साथ रहेंगे।
उन्होने कहा ''चुनाव तक हम आपके साथ रहकर किशोरी लाल जी को जीत दिलाएंगे। इनको यहां से सांसद बनाएंगे। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हमें आपकी आवाज उठानी है। शर्मा जी 48 सालों से अमेठी की सेवा कर रहे हैं। यहां की गली-गली गांव गांव यह जानते हैं। अमेठी की क्या जरूरत है और क्या समस्याएं हैं। हर चीजों से वाकिफ हैं। यह लड़ाई आप लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़िए।” उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने का अपील किया।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
