दुनिया की सबसे बडी नाव देख हो जाएंगे हैरान
अक्सर आपने बहुत से लोगों को अजीबोगरीब नवाबी शौक करने के बारे में सुना होगा। उन लोगों के शौक के बारे में सुन एक बार तो आपका भी मन करता होगा कि काश ऎसा हम भी कर पाते। दुनिया में ऎसे बहुत से लोग है जो सिर्फ शौक के लिए करोडों रूपए खर्च कर देते है। ऎसे में हम आपको एक ऎसी बोट के बारे में बताने जा रहे है जिसके मालिक ने इसे करोडों रूपए में बनवाया है। यह नाव दुनिया की सबसे बडी नाव है। इसे एक बार देखने के बाद हर व्यक्ति का मन जरूर करेगा कि काश एक बार इस नाव में सफर करने का मौका मिल जाए। रूस के अरबपति एंड्री इगारेविच मेलनिचेंगो की नई याट (एक तरह की नाव) को देखकर लग जाएगा। इन्होंने दुनिया की सबसे बडी पर्सनल याट बनवाई है। अगर इसकी खासियत की बात की जाए तो यह याट 8 मंजिला है।
इसमें 300 फुट ऊंचा और 468 फुट लंबा है है। इसमें इलेक्ट्रिक और डीजल, दोनों तरह के इंजन लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसके खंभे दुनिया में सबसे मजबूत स्ट्रक्चर हैं। इसमें 20 मेहमान और 54 क्रू मेंबर आ सकते हैं। इसके डेक पर हेलिकॉप्टर स्टैंड बना है। बता दें कि इस याट को बनवाने वाले अरबपति बिजनेसमैन एंड्री रूस के बडे अमीरों में एक हैं। इस साल फरवरी तक उनकी संपत्ति करीब 56 हजार 853 करोड रूपए थी।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
