थलापति विजय की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बीस्ट' का ट्रेलर रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बीस्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'बीस्ट' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर में विजय दमदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, सेल्वाराघवन शाइन टॉम चाको, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय सहायक भी लीड रोल में हैं। गौरतलब है कि बीस्ट, विजय की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। जिसे मेकर्स तमिल के अलावा तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलायलम भाषाओं में भी ला रहे हैं। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
