जल्द ही Volkswagen लॉन्च करने जा रही है अपना नया मॉडल
जर्मनी की कंपनी Volkswagen की कारों की इंडिया में अच्छी मांग है। कंपनी मार्केट में कई मॉडल्स को लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें लोगों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल चुका है। अब Volkswagen नई सेडान Virtus लेकर आने वाली है। कंपनी ने पुणे में सेडान Virtus का प्रोडक्शन और बुकिंग शुरू कर चुकी है । Volkswagen ने सेडान Virtus कार का प्रोडक्शन चाकन स्थित प्लांट में करने की खबर है। मई में कार के मूल्य का खुलासा किया जाने वाला है। Virtus को कंपनी के लेटेस्ट MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर भी किया जा सके, इसमें तकरीबन 95 फीसद स्थानीय कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया है, ताकि इसकी कीमत को कम से कम रखने में सहायता मिल जाए। फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीयूष अरोआ ने इस बारें में बोला है कि- 'पुणे में हमारी चाकन प्लांट में न्यू वर्टस के उत्पादन की शुरुआत के साथ, हमने फॉक्सवैगन ब्रांड के अंतर्गत मार्केट के लिए MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर आधारित इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2 नए उत्पादों को पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को सफलतापूर्वक पूरा किया है। कारलाइन का विकास हमारी वैश्विक और भारतीय टीमों का एक संयुक्त प्रयास है, जिन्होंने 95 फीसद तक के लोकलाइजेशन (स्थानीयकरण) स्तर को बनाए रखते हुए ब्रांड के ग्लोबल मैन्युफेक्चरिंग स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए समर्पित रूप से काम को पूरा किया है।'
इंजन और पावर: Volkswagen सेडान Virtus को दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश करने जा रही है। जिसमे 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन भी दिया जा रहा है जो कि 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1.0 लीटर की क्षमता का TSI पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा रहा है, ये इंजन 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ये इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ मिल रहा है।
फीचर्स: सेडान Virtus में 10 इंच का टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और ऑटो हेडलैंप भी दिया जा रहा है। जिसके हायर वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटर, छह एयरबैग, ESC और हिल-होल्ड कंट्रोल भी दिए जा रहे है। GT वेरिएंट में स्पोर्टी अपील के लिए डैशबोर्ड पर रेड डिटेलिंग, रेड स्टिचिंग और एल्युमीनियम पैडल भी दिए जा रहे है।
मुकाबला: सेडान Virtus इंडियन मार्केट में Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना), Honda City (होंडा सिटी) और Skoda Slavia (स्कोडा स्लाविया) जैसे कारों को जबरदस्त टक्कर देने वाली है।
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
