नेपाली प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचे,काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की
वाराणसी, रविवार, 03 अप्रैल 2022। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार को वाराणसी पहुंचे और उन्होंने काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा सुबह लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर उतरे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। बाद में नेपाली प्रधानमंत्री काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर गए और उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी भी उनके साथ रहे। एक अधिकारी ने बताया कि देउबा के ललिता घाट स्थित पशुपति नाथ मंदिर जाने की भी संभावना है और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
