मई 2022 में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
