शंकर महादेवन 'एक ही सांस' में सुनाएंगे हनुमान चालीसा
बॉलीवुड के जानेमाने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन 'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा सुनाने जा रहे हैं। शंकर महादेवन ने एहसान और लॉय के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम रिलीज की थी। अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएंगे। शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में शंकर कह रहे हैं कि उन्हें एक अद्भुत हनुमान चालीसा गाने का अवसर मिला है। इसका स्टाइल बिल्कुल ब्रीदलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार और कठिन है। शंकर इसके बाद हनुमान चालीसा को लेकर अपने विचार भी रखते हैं। यह अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की जाएगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
