मुंह से आती है बदबू तो अपनाए यह घरेलू नुस्खे
दुनियाभर में कई लोग है जिनके सुबह उठते ही मुंह से बदबू आने लगती है। जी हाँ, वहीं कुछ लोगों के मुंह से तो परमानेंट इतनी बदबू आती है कि उनके पास खड़े होकर बात करना भी मुश्किल हो जाता है। हालाँकि ऐसा होने कई बार बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस बदबू को दूर करने के घरेलू नुस्खे।
बदबू दूर भगाने के लिए करें ये काम-
- हर दिन कम से कम 2 बार ब्रश करें। इसके अलावा ध्यान रखें कि ब्रश 2-3 मिनट तक करें। रात में सोने से पहले ब्रश करना ना भूलें।
- ध्यान रहे ब्रश करते समय दांतों के साथ-साथ जीभ की भी अच्छी तरह सफाई करें।
- ध्यान रहे माउथ वाश से भी मुंह में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया समाप्त होते हैं। इस वजह से 30 सेंकेंड तक माउथवॉश से कुल्ला करें।
- दांतों के बीच सफाई करने के लिए फ्लॉसिंग जरूरी करें।
घरेलू नुस्खे-
- इसके लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालें और उसके बाद इसे गुनगुना करके कुल्ला करें।
- मुंह की बदबू दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका है सौंफ व इलायची। यह दोनों माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती हैं। जी हाँ और आप इसे मुंह में रखकर चबा सकते हैं या इसे पानी में उबालकर कुल्ला कर सकते हैं। इससे बदबू भी दूर होगी और पेट भी साफ होगा।
- लौंग के एक टुकड़े को कुछ देर दांतों में रखें या इसकी चाय बनाकर पीएं। जी हाँ क्योंकि इससे भी मुंह की बदबू से छुटकारा मिलेगा।
- * नींबू मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। ऐसे में इसके लिए 1 कप पानी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर कुल्ला करें। इससे मुंह की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
Similar Post
-
नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
आज के समय में सेहतमंद और अच्छे शरीर की चाह हर कोई रखता है, लेकिन व्यस ...
-
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ेगी रोशनी
आंखें हमारे शरीर का वो अहम और संवेदनशील हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंद ...
-
अति गुणकारी है मरुआ के पत्ते, जानें इसके चमत्कारी फायदे
आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर ...
