एसी फटने से एक ही परिवार के चार की मौत
विजयनगर, शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022। कर्नाटक के विजयनगर जिले के हागरिबोम्मनहल्ली तालुक के मरिअम्मनहल्ली में एसी में विस्फोट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक ही परिवार के पति, पत्नी और बच्चे शामिल हैं। घटना मरिअम्मनहल्ली के राघवेंद्र शेट्टी के घर की है। वेंकट प्रशांत (42), पत्नी डी. चंद्रकला (38), बच्चे एच.ए. अर्दविक (16) व प्रेरणा (8) की मौत हो गई। बुजुर्ग दंपति राघवेंद्र शेट्टी और राजश्री घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
