हीरोपंती 2 से सिंगिंग डेब्यू करेंगे टाइगर श्राफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 से सिंगिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। टाइगर श्राफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजउद्दीन सिद्दिकी की भी अहम भूमिका है। साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर श्रॉफ को अपनी फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। साजिद अब टाइगर को अपनी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 में बतौर सिंगर भी लॉन्च करने जा रहें है। इस सॉन्ग का टाइटल 'मिस हैरान' है, जिसका संगीत ए.आर रहमान ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स महबूब के है। वहीं गाने की कोरियोग्राफी अहमद खान और राहुल शेट्टी ने की है और इसे टाइगर श्रॉफ और निसा शेट्टी ने गाया है। गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ बबलू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
