तुलसी कुमार का गाना जो मुझे दीवाना कर दे रिलीज़
बॉलीवुड की जानी-मानी पार्श्वगायिका तुलसी कुमार का गाना 'जो मुझे दीवाना कर दे' रिलीज़ कर दिया गया है। टी सीरीज का नया गाना 'जो मुझे दीवाना कर दे' रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में तुलसी कुमार और रोहित खंडेलवाल नज़र आये। तुलसी कुमार ने अपनी आवाज़ से इस गाने को सजाया है। तुलसी कुमार इस गाने में पहली बार डांस करते हुए नज़र आ रही हैं, और उनके इस डांस स्टेप को डांस मेस्ट्रो गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है इस गाने का थीम 'शुगर एंड स्पाइसी एंड ऑल थिंग्स नाइस ' है। गणेश हेगड़े ने न सिर्फ इस गाने को निर्देशित और कोरियोग्राफ किया है बल्कि उन्होंने तुलसी की स्टाइलिंग पर भी पूरा ध्यान दिया है।भूषण कुमार की जो मुझे दीवाना कर दे को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। मनन भरद्वाज द्वारा कंपोज्ड इस गाने को फोक म्यूजिक पर ट्यून किया गया है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
