गोविंदा का नया गाना 'टन टना टन' रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का नया गाना 'टन टना टन' रिलीज हो गया है। गोविंदा का नया गाना 'टन टना टन' रिलीज हो गया है, जिसका जलवा न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खूब देखने को मिल रहा। यह गाना बहुत तेजी से वायरल हो रहा और उनके फैंस उनके गाने पर झूमने को मजबूर हैं। गाने में सुपर स्टार सिंगर मीका सिंह की आवाज है। गोविंदा को इस गाने पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने जमकर नचाया है । गोविंदा और गणेश आचार्य पहले भी साथ काम कर चुके हैं और इस बार इस गाने में वे डांस के नए फॉर्मूले के साथ आये हैं, जिसे उनके फैंस और क्रिटक्स भी पसंद कर रहे हैं। गोविंदा का यह गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल 'गोविंदा रोयाल्स' से रिलीज हुआ है। इस चैनल पर वह लगातार अपने डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
