मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद का कार्यकाल दिसम्बर 2023 तक बढ़ाया
जयपुर, सोमवार, 11 अप्रैल 2022। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद (CMRETAC) का कार्यकाल दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि इस परिषद का गठन 7 मार्च 2020 को किया गया था और इसका कार्यकाल मार्च, 2022 तक निर्धारित था। आयोजना (ग्रुप-एक) विभाग की ओर से जारी इस आदेशानुसार मुख्यमंत्री इस सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष हैं तथा डॉ. अरविन्द मायाराम उपाध्यक्ष एवं शासन सचिव आयोजना परिषद के सदस्य सचिव है। इसी तरह डॉ. गोविन्द शर्मा, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त एवं प्रमुख शासन सचिव मुख्यमंत्री भी परिषद में सदस्य के रूप में शामिल है।
परिषद के विस्तारित कार्यकाल के लिए अन्य सदस्यों में डॉ. राथिन रॉय, डॉ. अशोक गुलाटी, श्री अनिल अग्रवाल, श्री लक्ष्मी निवास मित्तल, श्रीमती नैना लाल किदवई, डॉ. देवी शेट्टी, श्री विक्रम मेहता, श्री नावेद खान, डॉ शिव कुमार सरीन, सुश्री फैथ सिंह, सुश्री नन्दिता दास, डॉ. ज्योतिन्द्र जैन, श्रीमती कविता सिंह, श्री अमित कपूर, श्री विजय कुमार, श्री राजीव गौडा, श्री मंगू सिंह, श्री प्रदीप एस.मेहता, डॉ. दिनेश सिंह, श्री अरूण मायरा, डॉ. नरेश त्रेहन, श्री महेश व्यास, डॉ. प्रणव सेन तथा सुश्री यामिनी अय्यर शामिल है। परिषद की संदर्भ की शर्तें एवं अन्य शर्तें पूर्वानुसार ही रहेगी।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
