वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने ‘बवाल’ की शूटिंग शुरू की
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने लखनऊ में फिल्म 'बवाल' की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म बवाल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के फ्लोर पर आने की जानकारी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर साझा कर दी है।इस मुहूर्त शॉट के झलक साझा कर उन्होंने लिखा, 'बवाल हैप्पीनेस शुरू होती है। साजिद सर की जोशीली मुस्कान और वर्दा खान नाडियाडवाला की याद आ रही है। क्योंकि शूटिंग शानदार इंसान और अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ शुरू हो चुकी है। वरुण और जान्हवी कपूर का आभार। गौरतबल है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित 'बवाल' 07 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
