ECIL में नौकरी पाने का अंतिम मौका, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें यहां आवेदन
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी ECIL ने कई पदों पर वेकेंसी निकाली है. ये भर्तियां जूनियर टेक्नीशियन के पदों के लिए है. कुल पदों की संख्या 1625 है. जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक पोर्टल www.ecil.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 2 साल का आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए. उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://careers.ecil.co.in/advt1322.php पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया:-
- ईसीआईएल के आधिकारिक पोर्टल www.ecil.co.in/ पर विजिट करें.
- करिअर टैब खोलें तथा फिर ई-रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें.
- एक फॉर्म खुलेगा, यहां मांगी गई डिटेल्स भर कर सब्मिट करें.
- आवेदन करने के पश्चात् फार्म का प्रिंट आउट अवश्य कर लें.
महत्वपूर्ण तिथियां:-
- ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 01 अप्रैल 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 11 अप्रैल 2022
पदों का विवरण:-
- कुल पदों की संख्या – 1625
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 814
- फिटर – 627
- इलेक्ट्रीशियन – 184
शैक्षणिक योग्यता:-
- कैंडिडेट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इलेक्ट्रीशियन / फिटर के ट्रेडों में आईटीआई (2 वर्ष) पास होना चाहिए.
- इसके अतिरिक्त, एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप (कौशल विकास मंत्रालय द्वारा जारी एनएसी) होना चाहिए.
- साथ ही संबंधित फील्ड में काम करने का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.
आयु सीमा:-
- आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
