महंगी हो गई हीरो की स्प्लेंडर बाइक

img

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर रेंज बाइक की कीमतों में इजाफा किया है, साथ ही कंपनी ने सुपर स्प्लेंडर 125 के कुछ मॉडलों को अब बंद कर दिया है। हीरो ने स्प्लेंडर रेंज की कीमत में 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये की वृद्धि की है। कीमत में वृद्धि के अलावा बाइक में और कई बदलाव नहीं किया गया है। हीरो स्प्लेंडर के साथ अन्य मॉडलों की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। कंपनी ने स्प्लेंडर रेंज की बाइक्स की नई कीमतें जारी की हैं -

  • स्प्लेंडर प्लस: 69,380 रुपये
  • स्प्लेंडर प्लस आई3 एस: 70,700 रुपये
  • स्प्लेंडर प्लस आई3 एस गोल्ड एडिशन: 71,700 रुपये
  • स्प्लेंडर प्लस 100 मिलियन: उत्पादन बंद
  • सुपर स्प्लेंडर ड्रम: उत्पादन बंद
  • सुपर स्प्लेंडर डिस्क: उत्पादन बंद
  • 2022 सुपर स्प्लेंडर ड्रम: 75,700 रुपये
  • 2022 सुपर स्प्लेंडर डिस्क: 79,600 रुपये

हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक में से एक है। कंपनी हीरो स्प्लेंडर को 100cc इंजन के साथ पेश करती है। यह इंजन 7.91 बीएचपी की पॉवर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं सुपर स्प्लेंडर में 124.7cc का सिंगल सिलेंडर एफआई इंजन दिया गया है जो 10.2 बीएचपी की पॉवर के साथ 10.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2022 में कुल 4,50,154 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने घरेलू बाजार में 4,15,764 यूनिट्स और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 34,390 यूनिट्स का निर्यात किया है। बाइक निर्माता का कहना है कि उसकी मासिक बिक्री में इजाफा हुआ है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 3,58,254 यूनिट्स की बिक्री दर्ज कराई थी।

हीरो मोटोकॉर्प कुछ महोनों के भीतर अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया जाएगा। एथर एनर्जी और गोगोरो जैसे ब्रांडों के साथ निवेश और साझेदारी के माध्यम से, हीरो मोटोकॉर्प उत्पाद और प्रौद्योगिकी से लेकर, बिक्री और सेवा, संचालन और ईवी पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में नई डेस्टिनी 125 एक्सटेक (Hero Destini 125 Xtec) को लॉन्च किया है। हीरो डेस्टिनी 125 की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है जबकि नई Xtec वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली रखी गई है। हीरो डेस्टिनी 125 एक्सटेक में कई नए फीचर्स और कुछ कॉस्मेटिक अपडेट मिलते हैं। यह गियरलेस स्कूटर अब नए नेक्सस ब्लू शेड में पेश की गई है। डेस्टिनी 125 पहले से ही मैट ब्लैक, पर्ल सिल्वर व्हाइट, नोबेल रेड, पैंथर ब्लैक, चेस्टनट ब्राउन और मैट रे रंगों में उपलब्ध है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement