अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नया ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। उन्होंने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'रक्षक या अपराधी? अप्रत्याशित के लिए खुद को संभालो। दो दिग्गजों की भिड़त शुरू हो गई है। #रनवे34ट्रेलर 2 आपको पकड़ लेगा। गौरतलब है कि फिल्म 'रनवे 34' में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
