30 अप्रैल को है साल का पहला सूर्य ग्रहण

img

साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जी हाँ और इनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। आप सभी को बता दें कि साल 2022 में लगने वाले ग्रहणों की शुरुआत अप्रैल महीने से होने जा रही है। जी दरअसल साल का यह पहला ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा है। कहा जा रहा है यह सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा। हालाँकि इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा और धर्म के लिहाज से इसका खास महत्‍व नहीं रहेगा। वहीं ज्‍योतिष और खगोल विज्ञान की नजर से यह ग्रहण बेहद अहम है। आप सभी को बता दें कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लगेगा।

सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। जी हाँ और यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। वहीं धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार ग्रहण को अच्‍छा नहीं माना जाता है इसलिए सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो कोई शुभ काम किए जाते हैं और ना ही इस दौरान कुछ खाया पिया जाता है।

इसी के साथ ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं। केवल यही नहीं बल्कि ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक हर सूर्य और चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर असर होता है, भले ही वह ग्रहण दिखाई दे या न दे। इसी के साथ 30 अप्रैल 2022 के सूर्य ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर होगा और कुछ राशियों पर यह असर शुभ रहेगा, वहीं कुछ के लिए अशुभ रहेगा। वहीं कहा जा रहा है ज्‍योतिष के अनुसार वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement