नेपाली लडक़ी ने 126 घंटे तक किया ऐसा काम, बन गया विश्व रिकॉर्ड
आपने कई तरह के रिकॉर्ड के बारे में सुना होगा। लेकिन लडकी ने 126 घंटे तक लगातार ऐसा काम करके अनोखा रिकॉर्ड बनाया है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, नेपाली की एक किशोरी ने ‘किसी व्यक्ति द्वारा लंबे समय तक’ नृत्य का गिनीज विश्व रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करने के लिए 126 घंटे तक लगातार नृत्य किया। यह उपलब्धि पहले एक भारतीय के नाम पर थी। यहां नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने आधिकारिक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 18 वर्षीय किशोरी बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया। पूर्वी नेपाल में धनकुटा जिले की निवासी बंदना ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकाड्र्स से आधिकारिक पुष्टि प्राप्त हुई है। बंदना ने के. हेमलता द्वारा बनाए गए रिकार्ड को तोड़ा। हेमलता ने 123 घंटे 15 मिनट लगातार नृत्य किया था। बंदना ने शुक्रवार को डांस करना शुरू किया था और उसने बुधवार दोपहर तक इसे जारी रखा। उसने इस डांस को काठमांडू के बिग फूडलैंड रेस्टॉरेंट में किया था। इसके पहले भारत की कलामंडलम हेमलता ने 123 घंटे 15 मिनट तक लगातार डांस करने का रिकॉर्ड बनाया था। बंदना ने इसी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
