घर की सुख शांति के लिए रोजाना करें इस मंत्र का पाठ, नहीं होगा कभी कलह

img

हिन्दू धर्म में मंत्रों की खास अहमियत है। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली तथा कल्याणकारी माने जाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इन मंत्रों का जाप करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं तथा उनकी जिंदगी में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। घर की सुख-समृद्धि से लेकर जीवन में शांति तक के लिए हिन्दू धर्म में कई मंत्रों का उच्चारण किया जाता है। यदि आप अपनी जिंदगी में तथा परिवार में शांति का वास करना चाहते हैं तो आपको शांति मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए। शांति मंत्र एक प्रकार का प्रार्थना है जो पूजा, यज्ञ या तप से पहले या बाद में उच्चारित किया जाता है। हिंदू ग्रंथ उपनिषद में कई शांति मंत्रों का उल्लेख किया गया है जिनके एकमात्र उच्चारण से मनुष्यों को परम शांति की प्राप्ति होती है। बताया जाता है कि, इन मंत्रों का उच्चारण करने से जिंदगी में आ रही सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

शांति मंत्र:-

ॐ द्यौ: शान्तिरन्तरिक्षॅं शान्ति:,
पृथ्वी शान्तिराप: शान्तिरोषधय: शान्ति:।
वनस्पतय: शान्तिर्विश्र्वे देवा: शान्तिर्ब्रह्म शान्ति:,
सर्वॅंशान्ति:, शान्तिरेव शान्ति:, सा मा शान्तिरेधि।।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:।।

शांति मंत्र के क्या लाभ हैं?
शांति मंत्र का उच्चारण करने से शरीर में उर्जा पैदा होती है और शरीर के अंग सुव्यवस्थित तरीके से काम करते हैं। शांति मंत्र का उच्चारण करने से मस्तिष्क भी हल्का तथा शांत रहता है।

कब करना चाहिए शांति मंत्र का उच्चारण?
विशेषज्ञों के अनुसार, शांति मंत्र का उच्चारण प्रातः करना चाहिए जिससे पूरा दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement