सोशल मीडिया का कमाल, कच्चा बादाम के बाद अब नींबू सोडा आया चर्चा में

img

सोशल मीडिया इन दिनों लोगों को लोकप्रिय बनाने का अहम् माध्यम बन गया है। हर कोई अपने आपको चर्चित करने के लिए इसका सहारा ले रहा है। विशेष छोटा व्यवसाय करने वाले इस माध्यम का जबरदस्त फायदा उठा रहे हैं और लोग इनको बढ़ावा भी दे रहे हैं। कुछ दिन पहले कच्चा बादाम गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वहीं, अब एक नींबू सोडा बेचने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स मस्त अंदाज में नींबू सोडा बेच रहा है। शख्स का अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। बाकी नींबू बाद विच पाऊंगा नाम के इस वीडियो में शख्स गाना गाते हुए नींबू सोडा बना रहा है। वहीं, आस-पास बैठे लोग शख्स के अंदाज पर मजे भी ले रहे हैं।

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। नींबू सोडा बेचने वाले इस शख्स ने अपने अनोखा अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है आलम ये है कि लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। 13_gouravsagar05 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लगभग 9.50 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद कर लिया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स चटकारे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, क्या कॉन्फिडेंस है सर। एक अन्य ने लिखा, जग्गी का नया बिजनेस पुणे में। किसी का कहना है कि आप सब फटाफट बंटा पी लो।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement