एक लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों में 16 अप्रैल से टेली-परामर्श सेवाएं शुरू हो जाएंगी: मांडविया
नई दिल्ली, बुधवार, 13 अप्रैल 2022। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि देश में संचालित 1.17 लाख स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों में से एक लाख में 16 अप्रैल से टेली-परामर्श सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मांडविया ने ट्वीट किया कि अगर दूरस्थ गांव में रहने वाले व्यक्ति को किसी विशेषज्ञ से स्वास्थ्य संबंधी सलाह की जरूरत होती है, तो टेली-परामर्श सेवाएं उसके लिए काफी मददगार होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ”आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत सप्ताह भर चलने वाले समारोहों का आयोजन करेगा।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
