भारत में पूरी की जाएगी The Monkey Man की शूटिंग
देव पटेल के निर्देशन में बनी पहली मूवी 'द मंकी मैन' निश्चित रूप से 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक कही जा रही है। ख़बरों की माने तो हॉलीवुड हार्टथ्रोब इस वक़्त प्रोजेक्ट के अंतिम शूटिंग को पूरा करने के लिए मुंबई इंडिया में है। कहा जा रहा है कि सिकंदर खेर और शोभिता धूलिपाला के साथ पैचवर्क को शूट भी किया जाने वाला है। मूवी की प्रोडक्शन यूनिट से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि "द मंकी मैन का पोस्ट-प्रोडक्शन अब पूरे जोरों पर देखने के लिए मिल रहा है। हमे बस अभी कुछ छोटे भाग को पूरा करना हैं, जिन्हें हम कुछ ही समय से शूट कर लिया जाएगा। हमारे लिए, इस मूवी का फिल्मांकन सबसे अच्छा अनुभव रहा है इस तरह की एक अद्भुत प्रतिभा टीम के साथ। हम सभी अपनी मूवी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं, उम्मीद है कि दर्शक इसे देखना उतना ही पसंद करेंगे जितना हमें इसे बनाने में पसंद आया है!" मूवी के निर्माण और निर्देशन के अलावा, देव पटेल मूवी में अभिनय भी कर रहे हैं। मूवी एक एक्शन थ्रिलर है और नेटफ्लिक्स द्वारा अधिग्रहित की गई है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
