गुरुग्राम पुलिस ने खालिस्तान विचारक पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया
गुरुग्राम, शनिवार, 16 अप्रैल 2022। गुरुग्राम पुलिस ने खालिस्तान विचारक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का एक मामला दर्ज किया है। पन्नू ने यह घोषणा की थी कि गुरुग्राम से लेकर हरियाणा के अंबाला तक सभी एसपी और डीसी कार्यालयों में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पन्नू ने यूट्यूब चैनल पर यह घोषणा की थी। साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पन्नू ने कहा, ‘‘हरियाणा, पंजाब का हिस्सा होगा और पंजाब को भारत से मुक्त कराया जाएगा। गुरुग्राम से अंबाला तक प्रत्येक एसपी और डीसी कार्यालय में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा और हरियाणा खालिस्तान बनेगा।’’
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
