जटिल से जटिल बीमारी को जड़ से खत्म कर देगा ये चमत्कारी मंत्र

img

गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर रोगी को बड़े बड़े अस्पताल में ले जाया जाता है, तथा चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक, दवाईयां भी दी जाती हैं, लेकिन कई बार महंगे से महंगे उपचार के बाद भी बीमारी ठीक नहीं हो पाती हे, बीमारी का मूल कारण दूर किए बिना सिर्फ बाहरी उपचार कराने से ही ऐसी कोशिश बेकार हो जाती हैं, किन्तु ज्योतिष व तंत्र में कुछ ऐसे मंत्र दिये गए हैं जिनका प्रयोग कर मुश्किल से मुश्किल बीमारियों को ठीक किया जा सकता हैं। आयुर्वेद के अनुसार, जप, यज्ञ, देवताओं का पूजन, ये भी बीमारियों की दवाएं हैं, ऐसे में बीमारियों के नाश के लिए विशेष पूजा तथा देवताओं के मंत्र के प्रयोग से रोग समाप्त हो जाते हैं। वही यदि कोई मनुष्य जटिल बीमारी से पीड़ि‍त हों, तो उन्‍हें श्री हनुमानजी की शरण में जाना चाहिए, तथा रोगनाश के लिए श्री हनुमानचालीसा की इन चौपाइयों और दोहों को मंत्र की भांति जपने से बीमारियों से मुक्ति प्राप्त हो जाती हैं ।

दोहा मंत्र:-

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवनकुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहि हरहु कलेस बिकार ।

चौपाई मंत्र:-

नासै रोग हरै सब पीरा ।
जपत निरंतर हनुमत बीरा ।

इन दोनों का श्रद्धा पूर्वक 108 बार जप करने से जटिल से जटिल बीमारी भी ठीक हो जाती हैं तथा मरीज की शारीरिक दुर्बलता, मानसिक क्‍लेश आदि भी दूर हो जाते हैं। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement