कानाराम ने कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया
जयपुर, सोमवार, 18 अप्रैल 2022। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कानाराम ने सोमवार को यहां पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कानाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्विति के साथ खेती-किसानी से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं का काश्तकारों को समय पर फायदा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए खेती में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने किसानों को अनुदान योजनाओं का त्वरित और पारदर्शी लाभ देने के लिए ‘राज किसान साथी’ पोर्टल का बेहतर संचालन, काश्तकारों के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था, फसलों को कीट प्रकोप से बचाने के लिए उचित तकनीकी मदद और कीटनाशक उपलब्ध कराने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान फसल खराबे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए समय पर बीमा योजना का क्लेम मुहैया कराने पर बल दिया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
