ब्राउन से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगी करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने अगले प्रोजेक्ट ब्राउन के जरिये सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। करिश्मा कपूर एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही है। करिश्मा कपूर अंतिम बार ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आयी थी। करिश्मा के नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। करिश्मा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। करिश्मा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक क्लैप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लैप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''नई शुरुआत।'' ब्राउन का निर्देशन अभिनय देव कर रहे हैं।ब्राउन एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा होगी। इसमें करिश्मा कपूर के साथ अभिनेता सूर्य शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
