इस गंभीर बीमारी से ग्रसित है जेनिफर एनिस्टन
कई लोगों को इस बारें में बोलते हुए सुना होगा कि उन्हें रात में नींद नहीं आती. ये महज बातें नहीं है, ये बीमारी है जिसे इन्सोमनिया भी बोला जाता है. फ्रेंड्स सिटकॉम फेम हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन भी सालों से इस बीमारी का सामना कर रही है. अभिनेत्री ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया कि वे इन्सोमनिया नाम की बीमारी से जूझ रही है. नींद ना आने की इस बीमारी की वजह से वे वर्षों से परेशान हैं. 53 साल की जेनिफर ने मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी का खुलासा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें कभी ना सो पाने का डर हमेशा सताता रहता है. वे कहती हैं- 'मुझे डर लगता है कि मैं एक और रात दीवारों की दरारें गिनते हुए ना बिताऊं.' उन्होंने अपने इस साक्षत्कार में इस बीमारी से जुड़ी और भी बातें भी शेयर की है.
जेनिफर ने कहा- 'मुझे लगता है कि 30 वर्ष के आसपास या उससे पहले से मैं इस बीमारी से ग्रसित होती जा रही है. पर जब आप यंग होते हैं तब आप नींद की कमी की वजह से होने वाले प्रभावों को पहचान नहीं पाते हैं क्योंकि हमें लगता है कि हम किसी चीज से हार नही पाएंगे.' वह बोलते है कि- 'जितना ज्यादा मैं परवाह करती हूं नींद आने में उतनी परेशानी होती है.'
इन्सोमनिया से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस कर रही हैं ये काम: एक्ट्रेस ने आगे कहा है कि वे इन्सोमनिया से निजात पाने के लिए मेडिकल हेल्प लेने में लगे हुए है और उन्होंने दूसरों से भी ऐसा करने की अपील भी की है. अपनी परेशानी साझा करते हुए जेनिफर ने बोला है कि इन्सोमनिया की वजह से वे अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं, नींद की कमी की वजह से वे ठीक से एक्सरसाइज तक नहीं कर पाती हैं. मेडिकल हेल्प के अलावा जेनिफर ने योग, स्ट्रेचिंग, रूटीन फॉलो करने जैसे दूसरे विकल्प भी अपना चुके है.
Similar Post
-
अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में तरह-तरह की फिल्में देखने की अपील की
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दर्शकों से सिनेमाघरों में अलग-अलग तरह की ...
-
'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'अल्फा' में अपनी एक्शन अवतार को लेकर ज ...
-
'पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान भगदड़ : अल्लू अर्जुन अदालत के सामने हुए पेश
हैदराबाद, सोमवार, 22 जून 2026। तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन सोमव ...
