महिला को छोटी सी गलती की मिल गई बड़ी ‘सजा’, जानें पूरा माजरा

img

दुनिया अजीबोगरीब घटनाओं और बातों से अटी पड़ी है। सोशल मीडिया के इस दौर में हमें आए दिन हैरतअंगेज सूचनाएं मिलती रहती हैं। कई लोग कमाल कर अपना नाम कमाते हैं तो कई छोटी-छोटी बातों के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं। हम आज आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं उसमें एक महिला को छोटी सी गलती भारी पड़ गई और उसने अपनी नौकरी गंवा दी।  इस बारे में जानने के बाद लोग हैरान है कि ऐसा भी हो सकता है क्या। दरअसल चीन के हुनान के चांग्शा में एक बार में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने बॉस को ऐसा रिप्लाई दिया कि उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ गया। हुआ यूं कि महिला ने बॉस को इनस्टेंट मैसेजिंग एप वीचैट पर मैसेज के साथ इमोजी सेंड कर दिया।

कंपनी के नियमों के मुताबिक कर्मचारी को रोजर लिखकर पूरा मैसेज लिखना जरूरी है, लेकिन महिला ने ओके के साथ इमोजी भी भेज दिया। कंपनी के रूल्स फॉलो नहीं करने के आरोप में महिला को इस्तीफा थमा दिया गया। इस घटना के बारे में महिला ने बताया कि बॉस ने मुझसे कहा कि आपको अगर मैसेज भेजना था तो आपको टेक्स्ट करना था न कि कोई इमोजी। आप कंपनी के नियम नहीं जानतीं क्या? इसके बाद मुझे एचआर से मिलने के लिए कहा गया, जहां मेरा हिसाब करके इस्तीफा थमा दिया गया। मैं यहां सालों से काम कर रही थी, लेकिन पहली बार इस स्थिति में फंसी हूं। मेरा दिमाग नहीं फिरा है, नहीं तो इनको खूब सुनाती। मेरे कई साथियों का भी मानना है कि मैनेजर का व्यवहार सही नहीं था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement