बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 17 घायल
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022। छतरपुर (मप्र)।मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हमा गांव के पास बृहस्पतिवार को एक बस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओरछा रोड थाना प्रभारी आनंद सिंह परिहार ने बताया कि बस में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि बस बड़ा मल्हाड़ा से हमा वापस आ रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मातादीन विश्वकर्मा (45) और गणेश प्रजापति (18) की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिहार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि 16 अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
