रणबीर ने शुरू की एनिमल की शूटिंग
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में हैं, हालाँकि दोनों शादी के बाद एक बार फिर से अपनी-अपनी फिल्मों के लिए शूट पर निकल चुके हैं। कुछ समय पहले आलिया भट्ट मुंबई से राजस्थान रवाना हुईं और रणबीर कपूर भी अपनी फिल्म 'एनिमल' के लिए मनाली पहुंच गए हैं। आप सभी को बता दें कि इस दौरान फिल्म के सेट पर उनका स्वागत भी हुआ है। यहाँ पर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जी हाँ और फिल्म की शूटिंग में पहले ही काफी देरी हो गई है, यह तो आप जानते ही होंगे।
जी दरअसल फिल्म का ऐलान 1 जनवरी, 2021 को ही किया गया था, हालाँकि कोरोना संक्रमण और फिर रणबीर इस फिल्म को अपनी डेट नहीं दे पाए थे, इसके चलते शूट नहीं हो पा रहा था। ये फिल्म अब 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी और इसे कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट करेंगे। आप सभी को बता दें कि पहले इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहले लीड रोल में परिणीति चोपड़ा थीं हालाँकि उन्होंने इस फिल्म से अपने आपको अलग कर लिया और अब वो इम्तियाज अली की फिल्म में काम कर रही हैं। उस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। जी हाँ और यह पंजाब के लीजेंड सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक होगी।
वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा के 'एनिमल' से बाहर होने के बाद फिल्म में साउथ स्टार रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई है। अब रश्मिका रणबीर संग नजर आने वाली हैं। रणबीर और रश्मिका के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल मे होंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर और रणबीर कपूर बाप-बेटे का रोल करने वाले हैं, हालंकि जो टीजर रिलीज हुआ था उसके मुताबिक फिल्म में बाप और बेटे के बीच खराब रिश्ते दिखाए जाएंगे।
Similar Post
-
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ कि ...
-
‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या जाएंगी यामी गौतम
यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्म ...
-
वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस ल ...
