फ़िल्म 'चूहिया' का पहला गाना 'साइकिल के बजा के टुन- टुनिया' रिलीज
बॉलीवु्ड फिल्मकार हैदर काजमी की आने वाली फ़िल्म 'चूहिया' का पहला गाना 'साइकिल के बजा के टुन- टुनिया' रिलीज हो गया है। फ़िल्म 'चूहिया' का पहला गाना 'साइकिल के बजा के टुन- टुनिया' रिलीज हो गया है, जो बिहार की बच्चियों को सरकार द्वारा साइकिल दिए जाने के बाद उनके आत्मविश्वास में आये बदलाव को दर्शाता है। यह गाना नरजिस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। हैदर काजमी फिलम्स के साथ एएससी डिजिटल प्रा. लि. प्रस्तुत फ़िल्म 'चूहिया' की शूटिंग बिहार के जहानाबाद जिले के काको पाली में हुई थी। इस गाने के गीतकार और गायक विनय कुमार विकल हैं, संगीतकार अमन श्लोक हैं।
वहीं, इस गाने को लेकर हैदर काजमी ने बताया कि गाना प्रेरक और मनोरंजक है। बिहार में गर्ल्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटियों को साइकिल दिया था, जिससे वे स्कूल जा सकें। इसके बाद लड़कियों के आत्मविश्वास में इजाफा देखा गया था। यह एक शानदार पहल थी। इसी थीम को हमने अपने गाने में शामिल किया है और लोगों को यह बेहद पसंद भी आ रहा है। 'चूहिया' में केंद्रीय भूमिका में अनुपमा प्रकाश और हैदर काजमी हैं। इसके अलावा ओमकार दास मानिकपुरी, अनिल यादव, अरूण कुमार, अक्षय वर्मा, अली खान, शर्मिला डे, सौरभ कुमार, अहद काजमी की भी अहम भूमिका हैं। निर्माता अनिस काजमी और निर्देशक हैदर काजमी हैं। सह - निर्माता प्रीति राव कृष्णा हैं। डायलॉग मनोज पांडेय का है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
