अब्दुल्ला कुट्टी हज समिति के अध्यक्ष निर्वाचित, पहली बार दो महिलाएं बनीं उपाध्यक्ष
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022। ए. पी. अब्दुल्ला कुट्टी शुक्रवार को भारतीय हज समिति के नए अध्यक्ष निर्वाचित किए गए और मुनव्वरी बेगम एवं महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधिकरियों के मुताबिक, आजाद भारत में पहली बार दो महिलाएं भारतीय हज समिति की उपाध्यक्ष बनी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज दिल्ली में हज समिति का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अब्दुल्ला कुट्टी को अध्यक्ष और मुनव्वरी बेगम एवं महफूजा खातून को उपाध्यक्ष चुना गया।
कुट्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। महफूजा खातून भाजपा की बंगाल इकाई की उपाध्यक्ष और मुनव्वरी केंद्रीय वक्फ परिषद की सदस्य हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय हज समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी और उपाध्यक्ष मुनव्वरी बेगम तथा महफूजा खातून को हार्दिक बधाई। मुझे प्रसन्नता है कि पहली बार 2 मुस्लिम महिलाएं हज समिति की उपाध्यक्ष चुनी गई हैं।’’
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
