टाइगर श्राफ की हीरांपंती 2 का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म हीरोपती 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.। टाइगर श्राफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी हीरोपंती 2 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आ गया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने'। गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ बबलू के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया और नवाजउद्दीन सिद्दिकी की भी अहम भूमिका है। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘पहला प्यार दूसरी बार’ के पोस्टर्स ने बढ़ाई दर्शकों की एक्साइटमेंट !
लव फिल्म्स ने छह नए चेहरों की जोड़ियों वाले शानदार पोस्टर रिलीज़ कि ...
-
‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले अयोध्या जाएंगी यामी गौतम
यामी गौतम धर अपनी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज़ से पहले निर्म ...
-
वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस ल ...
