ट्रेडिशनल लुक में उर्वशी को देख दीवाने हुए फैंस
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने लुक्स को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अभिनेत्री जो भी लुक कैरी करती है उसमें परफेक्ट लगती है। फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती के दीवाने हो चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ खूबसूरत फोटोज साझा कर दी है, जो खूब पसंद की जा रही हैं। लुक्स के बारें में बात की जाए तो उर्वशी रेड फ्रॉक सूट में दिखाई दे रही है। जिसके साथ अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टा कैरी कर रहा है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत दिख रही है।
उर्वशी ने साथ में रेड कलर का पर्स भी कैरी किया हुआ है। अभिनेत्री की इन फोटोज पर फैंस मर मिटे हैं। फैंस इन फोटोज को खूब पसंद किया जा रहा है। वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो उर्वशी बहुत जल्द फिल्म 'ब्लैक रोज' में दिखाई देने वाली है। इस मूवी से एक्ट्रेस अपना तमिल डेब्यू करने जा रही है। जिसके साथ साथ एक्ट्रेस वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएगी। इसमें अभिनेत्री रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आने वाली है।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
