10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी रणवीर-आलिया की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान हो चुका है। करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और पोस्ट साझा कर दी है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए पोस्ट में लिखा, इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी है सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो! बस हमारी पंसदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो। अब उनकी बेशुमार तारीफ करनी है लाजमी, इकलौती शबाना आज़मी! और फिर गुच्ची में लिपटा रॉकी के रूप में रणवीर, इश्क के घोडे पर सवार जैसे एक आशिक जॉकी! बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बनेगी दुल्हिनया इन दिस कहानी?इन सबका करें आप इंतजार, हम जल्द आ रहे हैं आपका इश्क वाला लव जीतने। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023। गौरतलब है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह रॉकी और आलिया भट्ट रानी के लीड किरदार में नजर आने वाली हैं। रणवीर और आलिया के अलावा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएगी।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
