मैक्रों ने फ्रांस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता
पेरिस, सोमवार, 25 अप्रैल 2022। फ्रांस के गृह मंत्रालय द्वारा रविवार रात जारी प्रारंभिक परिणामों के अनुसार, फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 18,779,641 मतों या वैध मतों के 58.54 प्रतिशत के साथ राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जीत लिया। मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी, दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को 13,297,760 वोट या 41.46 प्रतिशत मतदान मिले। मंत्रालय ने कहा कि 48,752,500 नागरिकों ने मतदान करने के लिए पंजीकरण कराया था लेकिन केवल 35,096,391 मतदाताओं ने मतदान के दौरान मतदान किया, जो 28.01 प्रतिशत की अनुपस्थिति दर का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणामों की घोषणा फ्रांस की संवैधानिक परिषद की ओर से सत्यापन के बाद की जाएगी। वर्ष 2017 में श्री मैक्रोन और सुश्री ले पेन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति पद के लिए प्रतिस्पर्धा के दौरान श्री मैक्रों को 66.1 प्रतिशत वोट के साथ चुना गया।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
