औद्योगिक संस्थानों के नियोजक ‘श्रमिक दिवस‘ को करें सवैतनिक अवकाश घोषित- श्रम आयुक्त
जयपुर, मंगलवार, 26 अप्रैल 2022। श्रम आयुक्त श्री अन्तर सिंह नेहरा ने राज्य के समस्त औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों के नियोजकों तथा राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंधकों से अपील की है कि वे 1 मई 2022 को ‘श्रमिक दिवस‘ के अवसर पर सवैतनिक अवकाश घोषित कर श्रमिकों को यह दिवस सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्रदान करें। नेहरा ने बताया कि प्रतिवर्ष श्रमिकों द्वारा 1 मई को ‘श्रमिक दिवस‘ सद्भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रमिक बेहद कठिन परिश्रम के बाद धनार्जन करता है तथा राज्य सरकार भी श्रमिकों के जन कल्याण के लिये तत्पर है। उन्होंने नियोजकों से अपील करते हुए कहा कि ‘श्रमिक दिवस‘ को अधिक-अधिक संख्या में श्रमिक अपने साथी श्रमिकों एवं परिजनों के साथ मना सकें, इसलिए वे इस दिन सवैतनिक अवकाश घोषित कर श्रमिकों को यह दिवस प्रदान करें।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
