नेहा पर चढ़ा पुष्पा के इस गाने का रंग, देशी अंदाज में लागे ठुमके

img

साउथ मूवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मूवी ‘पुष्पा: द राइज’ का जादू आज भी हर किसी पर छाया है। इस मूवी में सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम नंबर किया है, जिसका टाइटल ‘ohh antava’ है। इस गाने ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। गाने पर अब तक लाखों रील्स भी बनाई जा चुकी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। खास बात ये है कि सामंथा के इस गाने पर कई सेलेब्स भी रील्स बना रहे है, इसमें अब सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी शामिल हो गया है। नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक खास स्थान पर सामंथा के गाने पर हॉट डांस करती हुई नज़र आ रही है।

नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो साझा कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ ‘पुष्पा’ के गाने ‘ohh antava’ पर डांस करती हुई नज़र आ रही है। इस वीडियो की खास बात ये है कि नेहा कक्कड़ नीले आसमान के नीचे और समुंद्र किनारे हॉट अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही है। इस बीच नेहा रेत पर बैठकर कर हूबहू सामंथा की तरह डांस कर रही हैं, जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही हैं।  लुक्स के बारें में बात की जाए तो नेहा ने ब्लू कलर का आउटफिट पहन रखा है और साथ ही आंखों पर गॉगल्स भी लगाए हुए हैं।

नेहा कक्कड़ का ये वीडियो उनके पति रोहनप्रीत सिंह को खूब पसंद आया है और इसी कारण से उन्होंने वीडियो पर कमेंट कर सिंगर की तारीफ भी कर दी है। रोहनप्रीत ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मेरी सुपर टैलेंटेड हॉटी।’ इसके साथ, कई फैंस ने भी नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें डांसिग क्वीन कहा है। बता दें नेहा के इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में 9 लाख से भी अधिक  व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement