स्लेटर मानसिक स्वास्थ्य कारणों से घरेलू हिंसा के आरोपों से बरी
सिडनी, बुधवार, 27 अप्रैल 2022। सिडनी की एक स्थानीय अदालत ने आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज माइकल स्लेटर को मानसिक स्वास्थ्य कारणों के आधार पर बुधवार को घरेलू हिंसा के आरोपों से बरी कर दिया। मजिस्ट्रेट रॉस हडसन ने स्लेटर को चिकित्सक की देखरेख में 12 महीने तक उपचार करवाने के निर्देश दिये। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टेलीविजन कमेंटेटर के रूप में काम करने वाले 52 वर्षीय स्लेटर पर पिछले साल अक्टूबर में अपनी पूर्व साथी का पीछा करने और उसे डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। स्लेटर ने बाद में अपनी पूर्व साथी को फोन करके और संदेश भेजकर आदेश का उल्लंघन किया था। दिसंबर में उन्हें जमानत दी गयी जिसकी एक शर्त मानसिक स्वास्थ्य की जांच करवाना था। स्लेटर बुधवार को वेवरली की स्थानीय अदालत में पेश नहीं हुए।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
