किरदार पर मेहनत करना पसंद करता हूं: अहलुवालिया
अपने दमदार अभिनय के दम पर दो दशकों से छोटे पर्दे पर अपनी चमक बिखेर रहे शबीर अहलुवालिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की बजाय वह अपने किरदार पर मेहनत करने को ज्यादा तवज्जो देते हैं। जीटीवी के आगामी धारावाहिक ''प्यार का पहला नाम राधा मोहन'' के प्रमोशन के सिलसिले में नवाब नगरी आये अहलुवालिया ने कहा ''सोशल मीडिया में मुझे कोई खास रूचि नहीं है। यह मै तब यूज करता हूं जब खाली रहता हूं। ट्विटर , इंस्टाग्राम मुझे समझ में नहीं आते। मुझे अपना काम समझ में आता है। किरदार के मामले में थोड़ा चूजी हूं। काम वही करता हूं जो पसंद आये। अगर स्टोरी पसंद नहीं है। डायरेक्टर किरदार मे प्रामिस नहीं दिखाता तो नहीं करता हूं। वैल्यू एडीशन बहुत जरूरी है। काम पूरी शिद्दत से करता हूं। प्रोजेक्ट के अनुसार काम करता हूं। स्टोरी किरदार पसंद आये तो करना शुरू करता हूं।
अपने लंबे करियर में केवल दो बालीवुड फिल्में करने के सवाल पर उन्होने कहा ''काम वो करना चाहता हूं जो इंपेक्ट छोडे। वैसा रोल नहीं मिलेगा तो नहीं करूंगा। अभिनय में कोई शार्ट कट नहीं होता,मेहनत करनी होती है। चीटिंग करोगे तो किरदार में दिख जायेगा।कोरोना संक्रमण के दो सालों को जीवन में चुनौतीपूर्ण बताते हुये शबीर ने कहा कि कोरोना काल में एक बात समझ में आयी कि परिवार और दोस्तों से बढ़ कर कोई चीज नहीं है। अच्छी सेहत भी बहुत जरूरी है। व्यायाम आदि से शरीर को इतना मजबूत बना लो कि कोई वायरस उसे नुकसान नहीं पहुंचा सके। दो बच्चों के पिता करीब 42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि दर्शक तक पहुंचना हमेशा चुनौती भरा होता है। जो कहानी 90 के दशक में चलती थी, उस ट्रैक पर अब नहीं चला जा सकता। समय के साथ नहीं चले तो कोई नहीं पूछेगा।
Similar Post
-
अभिनेत्री रंजना नचियार द्रमुक में शामिल हुईं
अभिनेत्री रंजना नचियार बृहस्पतिवार को यहां सत्तारूढ़ द्रमुक में प ...
-
मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज़
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि मे वार रेस्ट इन ...
-
एनसीडब्ल्यू ने 'सरके चुनर' गाना विवाद में नोरा फतेही, संजय दत्त को समन जारी किया
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने "सरके चुनर" गाने में अश्ली ...
