13 साल का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा अवतार का सीक्वल
फिल्म अवतार हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जी हाँ और इस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार मिला। वैसे अवतार के फैंस को फिल्म के अगले पार्ट का काफी समय से इंतजार था। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है। जी हाँ, इसके अलावा जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ आ जाएगा। आप सभी को बता दें कि अवतार के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म को इस बार एक अलग टच दिया है। इसके साथ ही अवतार के सीक्वल के नाम का ऐलान भी कर दिया गया है।
आप सभी को बता दें कि 13 साल पहले आई इस हॉलीवुड फिल्म को सभी ने प्यार दिया है और सभी इसके सीक्वल को देखना चाहते हैं। फिलहाल जो खबर आई है उसके मुताबिक फिल्म अवतार के सीक्वल का नाम अवतार- द वे ऑफ वॉटर रखा गया है। जी हाँ और फिल्म इस बार समुद्र तट के आस पास शूट की गई है। सामने आने वाली खबरों की मानें तो इस बार फिल्म को पूरी तरह समुद्री फ्लेवर दिया गया है और इसके अलावा स्टीवन वेनट्रॉब ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म के टीजर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
आप सभी देख सकते हैं उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'अवतार का सीक्वल, अवतार-द वे ऑफ वॉटर के नाम से जाना जाएगा। फिल्म टीजर और ट्रेलर को थिएटर में रिलीज किया जाएगा।' आप सभी को बता दें कि अवतार के सीक्वल को अगले महीने की 6 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। जी हाँ और, फिल्म को इसी साल की 16 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। कहा जा रहा है अवतार के पार्ट 2 में पहले पार्ट से अलग और हटकर बनाया गया है। जी दरअसल फिल्म में इस बार दर्शकों को एक नया चैप्टर देखने का मौका मिलेगा।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
