सनी ने ख़रीदा आलीशान बंगला...!
- कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
सनी लियोनी अपने वर्क फ्रंट पर बहुत सक्रीय रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में भी वे मस्ती का वक़्त निकाल लेती हैं. अभिनेत्री को फैमिली संग टाइम स्पेंड करना अच्छा लग रहा है. सोशल मीडिया पर वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से फैंस को हमेशा अपडेट रखती हैं. अभिनेत्री ने बीते वर्ष मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट ख़रीदा था. जिसका मूल्य बहुत ज्यादा था. अब सनी लियोनी की नेट वर्थ को लेकर नया खुलासा सुनने के लिए मिला है. कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि अभिनेत्री का ये बंगला 16 करोड़ का है. अब इसपर सनी ने रिएक्ट कर दिया है.
सनी ने किया रिएक्ट: सनी ने हालिया साक्षत्कार में इस बारे में कहा है कि- मुझे लगता है कि ये मीडिया का काम है कि वो कोई भी आंकड़े साझा करने से पहले वैरिफाई कर दें. किसे फर्क पड़ता है कि कोई अपने घर पर कितना खर्च कर रहा है. कभी-कभी लोग बिना बात का मुद्दा बनाने का काम करते है. मुझे लगता है कि अगर मेरी फैमिली को घर अच्छा लगा है तो हमें और किसी बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है. हमने अपने लिए और अपने बच्चों के लिए वो घर चुना जो हम चाहते थे. हम इस बात से बेहद ही खुश हैं.
जब सनी से पूछा गया कि वे अफवाहों को किस तरह लिया जाता है. इसपर सनी ने बोला है कि- आपको ऐसी खबरों को अधिक भाव नहीं देना होता है और जाने देना होता है. आगे बढ़ जाना ही अच्छा है. यदि कोई चीज ऐसी है जो मेरे बच्चों के लिए नुकसानदेह नहीं है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. सनी लियोनी अपनी फैमिली संग शूटिंग से समय निकालकर ट्रिप्स पर जाना पसंद करती हैं. इस दौरान की वे तस्वीर और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं. सनी ने डेनियल वेबर से वर्ष 2011 में विवाह किया था. सनी ने एक बेटी को गोद लिया था जिसका नाम निशा है. इसके अलावा अशर और नोह नाम के उनके दो बेटे भी हैं.
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
