अभिनेता यश ने तंबाकू कंपनी के विज्ञापन को ठुकराया
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता यश ने तंबाकू कंपनी के लिए विज्ञापन करने से मना कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता यश ने पान मसाला और इलायची के विज्ञापन को अस्वीकार कर दिया। यश के लिए विज्ञापन देखने वाली एजेंसी ने कहा, कुछ दिन पहले ही हमने एक पान मसाला कंपनी के करोड़ों रुपए के विज्ञापन के ऑफ़र को मना किया है। अभिनेता अपने प्रशंसक और चाहने वाले को सही संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पान मसाला और ऐसे उत्पादों से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यह लोगों के लिए खतरनाक है। यश ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। यह ऑफऱ हालांकि काफी आकर्षक था। गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज हुई अभिनेता यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए, 1,000 करोड़ रुपए कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हुई है। इससे पहले दक्षिण भारत के अभिनेता अल्लु अर्जुन ने भी करोड़ों रुपए के तंबाकू के विज्ञापन को करने से मना कर दिया था।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
