श्रीनगर हवाई अड्डे पर एक जवान के पास मिला हथगोला, हिरासत में लिया गया
श्रीनगर, सोमवार, 02 मई 2022। श्रीनगर हवाई अड्डे पर सोमवार को सेना के एक जवान के सामान से कथित तौर पर एक हथगोला बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवान की पहचान तमिलनाडु के बालाजी संपत के तौर पर हुई है। वह इंडिगो के एक विमान में श्रीनगर से दिल्ली होते हुए चेन्नई जाने वाला था। अधिकारियों ने कहा, ‘‘ सेना के जवान के बैग की स्क्रीनिंग के दौरान उसमें से एक हथगोला बरामद हुआ। आगे की जांच के लिए उसे पुलिस पोस्ट हुम्हामा के हवाले कर दिया गया है।’’
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
