शिल्पा शेट्टी का लेटेस्ट वीडियो देख उड़े फैंस के होश
- अचानक चलती बस में एक्सरसाइज करने लगी एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसिस की लिस्ट में आता है जो अपनी फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस का तो कोई जवाब ही नहीं हैं। इस उम्र में भी वह अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती है और इसी के साथ वो बाकि लोगों को भी फिटनेस टिप्स देने से पीछे नहीं रहती है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव पाई जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर फिटनेस फ्रीक वीडियोज और फोटोज देखने को मिलते है। वह किसी ना किसी तरह से लोगों को फिट रहने के लिए मोटिवेट करती रहती है। हाल ही में शिल्पा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो ने एक बात तो साबित कर दी है कि फिटनेस के मामले में शिल्पा के आगे दूर दूर तक कोई नहीं टिक सकता है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फैंस को मंडे मोटिवेशन देती देख रही हैं। एक्ट्रेस अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर कितनी ज्यादा एक्साइटेड रहती है और अगर वो कभी काम के चलते अपना वर्कआउट नहीं कर पाती हैं तो भी वह किसी ना किसी तरह अपनी एक्सरसाइज कर ही लेती है। अपने इस लेटेस्ट वीडियो में शिल्पा चलती बस में कसरत करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- “मंडे मोटिवेशन ऑन द गो... केवल इसलिए क्योंकि बस खाली थी। घर वापस जाते समय कुछ पुल-अप, पुश-अप: इसी के साथ 2 मिशन पूरे हुए !! फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान!”
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
