युवक के पेट निकला कुछ ऐसा, डॉक्टर भी हो गए हैरान
पिछले दिनों चीन के एक युवक के बारे के अजीबो गरीब मामले के बारे में आपको बताया था। डॉक्टरों ने युवक के सिर से नुकीली कील निकाली थी। वहीं अब एक और अजीबोगरीब मामला अदीस अबाबा में सामने आया है। यहां के सेंट पीटर्स स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल के इथोपियाई डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट में से एक-दो नहीं बल्कि सौ से ज्यादा कीलें और दूसरी धारदार वस्तुएं निकाली हैं। जी हां, आप शायद यकीन ना करें लेकिन ये सच है।
दरअसल, अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि 33 साल के एक मानसिक समस्या से ग्रस्त एक मरीज के पेट में तकरीबन 122 कीलें जिनमें से कई कीलें लगभग 10 सेंटीमीटर तक लंबी थीं। चार पिनें, एक टूथपिक और टूटे ग्लास के शीशे निकाले गए हैं।’ ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वस्तुए मरीज ने खुद ही खा ली थी। इस मरीज का करीब ढाई घंटे तक ऑपरेशन चला जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि मरीज को पिछले 10 वर्ष से कोई मानसिक रोग था। इस मानसिक रोग के कारण ही मरीज ने पिछले दो वर्ष से उसने दवाई लेना भी छोड़ दिया था। डॉक्टर ने आगे इस बात की शंका जताई थी कि शायद इसी वजह से इस आदमी ने कील और शीशे जैसी चीजे खाने लगा था। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने ये भी संभावना जताई कि उसने ये चीजें पानी के साथ निगली होंगी।
लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात तो ये है कि इतनी तादात में सब कुछ निगलने के बाद भी इन चीजों ने उसके पेट में जख्म नहीं बनाए। जबकि ऐसी खतरनाक चीजे खाने के बाद तो इस बात का पूरा खतरा था कि उसके पेट में जबरदस्त संक्रमण हो सकता था, जो जानलेवा भी साबित हो सकता था। जब डॉक्टर्स ने इस आदमी की स्थिति देखी तो वो भी हैरान हो गए। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्होंने आज तक ऐसे कई सारे केस डील किए लेकिन उनमे से ये सबसे ज्यादा खतरनाक था।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
